बुधवार, 25 अगस्त 2010

मनचाहा किराया वसूली!

सिरोही। परिवहन विभाग की अनदेखी के चलते इन दिनों रिक्शा चालक नियम-कायदों को ताक में रखकर चल रहे हैं। इससे जहां मनमानी किराया वसूली से गरीब यात्री पिसते जा रहे हैं। वहीं यात्रियों को हरदम जान का खतरा भी बना रहता है। लेकिन, परिवहन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

रात में किराया अधिक
हालांकि, मौके का फायदा देखकर ऑटो रिक्शा चालक दिन में भी ज्यादा किराया वसूलने से नहीं चूकते। लेकिन, रात के समय चालकों की मनमानी और भी बढ़ जाती है। यात्री की मजबूरियों को देखकर चार गुणा से अधिक भी किराया वसूल कर लिया जाता है।

अनाधिकृत क्षेत्र में प्रवेश
नियमानुसार नगरपालिका क्षेत्र से किसी भी ऑटो रिक्शा के बाहरी क्षेत्र में प्रवेश अनाधिकृत है। लेकिन, ऑटो रिक्शा धड़ल्ले से गांवों से शहर और शहर से गांवों में चक्कर लगा रहे हैं। ऎसे में ग्रामीण यात्रियों से अधिक किराया वसूलने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है।

मनमानी करना गलत
किराए में मनमानी करना गलत हैं। ऎसे ऑटो रिक्शा के खिलाफ अभियान छेड़कर कार्रवाई की जाएगी। नगरपालिका क्षेत्र के बाहर से आने-जाने वाले रिक्शों को पाबंद किया जाएगा।
खीमसिंह, जिला परिवहन अधिकारी, सिरोही (NEWS RAJSTHAN PATRIKA)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें